कन्नौज, नवम्बर 14 -- फोटो 29 पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता कन्नौज, संवाददाता। शहर के जवाहर कक्ष में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्रा ने कहा कि पंडित नेहरू का देश के निर्माण और विकास में योगदान अद्वितीय रहा है। आधुनिक भारत की नींव रखने वाले नेहरू ने मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा तैयार किया, जिसमें स्वतंत्र चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की स्थापना उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है। पीसीसी सदस्य संजय पौल ने बताया कि नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन को दिशा दी और भारत को महाशक्तियों के दबाव से दूर रखते हुए स्व...