गंगापार, फरवरी 9 -- सोमवार को कांग्रेस पार्टी की भरेस्ता में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का कार्यक्रम कांग्रेस गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मनरेगा की बहाली को लेकर जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए वरदान थी इससे गरीबों को 100 दिन रोजगार की गारंटी सुनिश्चित होती थी और लोगों को भरण पोषण करने में आसानी होती थी लेकिन भाजपा सरकार अपनी जन विरोधी मजदूर विरोधी नीति के चलते जी राम जी अधिनियम रातों-रात लागू करके गरीब जनता के पीठ में छूरा घोपने का काम किया है। कार्यक्रम में सददाम हुसैन सिद्दीकी, रमेश चन्द्र मौर्या, शिव प्रसाद मौर्या, डा.अमर सिंह पटेल, सुनील पाण्डेय, हृदयानन्द यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.