महाराजगंज, सितम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के सक्सेना चौराहे पर कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय कांत सिंह ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला ने किया। इस दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत लोगों का समर्थन जुटाया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि यह अभियान कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति के निर्णय के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर के बुद्धिजीवी, शिक्षक और आम नागरिक शामिल हुए और उन्होंने अपने हस्ताक्षर अभियान में समर्थन देकर इसे व्यापक बनाया। कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली स्थित चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा, जिसमें करोड़ों की संख्या में हस्ताक्षर शामिल होंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.