हापुड़, मई 14 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल होने के साथ ही अपराध और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने घर घर जाकर पोल खोल अभियान चलाने का संकल्प लिया। गढ़ के एतिहासिक मीरा रेती क्षेत्र में मंगलवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता डॉ.फराहीम और संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं, जिसके चलते अपराध और भ्रष्टाचार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा की जन विरोधी नीतियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.