आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़। मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज और उत्पीड़न की घटना हुई थी। इस कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेसियों ने नगर के रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के इस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.