पटना, अक्टूबर 3 -- बिहार कांग्रेस ने दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उनकी प्रतिमा एवं तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज देश में गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। आज की राजनीति और समाज में उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, ईमानदारी और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को भी नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया। मौके पर डॉ. मदन मोहन झा, कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्रा, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नरेंद्र कुमार, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, अमिता भूषण, भावना झा, नागेंद्र कुमार विकल आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.