जौनपुर, सितम्बर 7 -- जौनपुर, संवाददाता। संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को कांग्रेस पार्टी ने महराजगंज ब्लॉक के पूरालाल बाजार में बैठक आयोजित की। इसमें गांधीवादी नेता बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंचल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि चंचल ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को अपनी लेखनी और कार्यों से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। गांधी का दर्शन और उनके सिद्धांत आज भी सम्पूर्ण विश्व में शांति और अहिंसा की स्थापना के लिए मार्गदर्शक हैं। बैठक में चंचल ने कहा कि किसी भी कार्य और आंदोलन की शुरुआत सत्य की कसौटी पर करनी चाहिए। जब सत्य मार्ग अपनाया जाएगा तो अहिंसा अपने आप प्रकट होगी और समाज में प्रेम बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि तानाशाही और निरंकुश सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.