संभल, दिसम्बर 10 -- जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने केक काटकर सोनिया गांधी की लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अस्पताल हसीना बेगम हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किए तथा सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने तथा संचालन अमित कुमार उठवाल ने किया। आरिफ तुर्की ने कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक चिन्ह सोनिया गांधी सेवा व समर्पण की प्रतिमूर्ति, सौहार्द व सद्भाव की पर्याय तथा ममता और त्याग की मूरत हैं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह, साहू संजीव कु...