अमरोहा, जुलाई 10 -- जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव अनंगपुर में जिला प्रशासन द्वारा गुर्जर समाज के सैकड़ों वर्ष पुराने बने घरों को जंगल की जमीन बताकर तोड़े जाने पर रोष जताया। इसके विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। हरियाणा सरकार की बर्खास्तगी संग गुर्जर समाज के तोड़े गए घरों का दोबारा निर्माण कराने की मांग की। बुधवार सुबह पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा गुर्जर समाज को निशाना बनाती रही है। हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले के गांव अनंगपुर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पर गांव की आबादी वाली जमीन पर गुर्जर समाज के सैकड़ो वर्ष पहले से बने मकानों को जंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.