कौशाम्बी, जून 3 -- जनपद मुख्यालय मंझनपुर स्थित कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व बताए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि पांच जून तक हर घर झंडा अभियान चल रहा है। इस दौरान सभी पार्टीजन दल का झंडा अपने घर में लगाकर इसकी सेल्फी भेजें। उन्होंने सर्वप्रथम बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि वह जिले के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बूथ कमेटी बनाएं और न्याय पंचायत को भी मजबूत करें। कांग्रेस के प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि संगठन ही पार्टी की नींव होती है। संगठन से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। इसलिए संगठन का मजबूत होना सबसे जरुरी है। बैठक को कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.