मथुरा, जनवरी 11 -- महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के नामांतरण तथा प्रत्येक जरूरतमंद ग्रामीण को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के गांव पंचायतों के अधिकार की पुनर्बहाली की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने एक दिवसीय उपवास रख प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सहयोगी संगठन भी शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस जनपद के गांव, ब्लाक, तहसील और स्थानीय निकायों के वार्ड स्तर तक सभा एवं सम्मेलन आयोजित करेगी। जन-जागरण अभियान का पहला चरण 31 जनवरी से 6 फरवरी के मध्य चलेगा, जिसका समापन जिला मुख्यालय पर धरने के साथ किया जाएगा। मनरेगा के वित्त पोषण की मुख्य जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती थी, लेकिन अब इसका बोझ राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है। इससे रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था राज्य द्वारा आवंट...