मथुरा, दिसम्बर 7 -- संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेसियों ने अम्बेडकर भवन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान में बदलाव कर दबे कुचलों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर का परीनिर्वाण दिवस डिग गेट स्थित अंबेडकर भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और सरकार के काम करने के तौर तरीके तय किए। हमारा भारतीय संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता, न्याय, समानता और एकता के मूल्यों को समझने की प्रेरणा देता है। भाजपा सरकार संविधान में बदलाव कर दबे कुचल...