रामपुर, अक्टूबर 2 -- रामपुर, संवाददाता। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत तीन नेताओं को उनके ही घर में नजर बंद कर दिया गया। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बरेली जा रहा था। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं को नामित किया था। प्रतिनिधिमंडल पहुंचने से पहले पुलिस व प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए नेताओं के घर से निकलने पर रोक लगा दी। घरों में मंगलवार की रात से ही पुलिस तैनात रही और कांग्रेसी नजरबंद रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश के अनुसार बरेली की घटना में निष्पक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को बरेली पहुंचकर पुलिस उप महानिरीक्षक से मिलने वाला था। जानकारी होने पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित को उनके घर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.