बदायूं, फरवरी 22 -- बदायूं, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा इंदिरा चौक पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा सहदेव सागर के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस यूथ के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित तथाकथित एआई सबमिट कार्यक्रम के दौरान किए गये आपत्तिजनक एवं अमर्यादित कृत्य के विरोध में आयोजित किया गया। विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह कृत्य देश की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समय-समय पर ऐसे कदम उठाती रही है, जिनसे देश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह घटना भी उसी प्रवृत्ति का उदाहरण है। साथ ही कहा भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रहित, भारतीय संस्कारों और सामाजिक मूल्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.