फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- फतेहपुर। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली में शिरकत करने के लिए जिले के कांग्रेसियों का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में विभिन्न साधनों से करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने वालों में प्रमुख रूप से एजाज अहमद, माधुरी रावत, कलीम उल्ला सिद्दीकी, शिवाकांत तिवारी, देवीप्रकाश दुबे, बाबर खान, रामनरेश महराज आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...