गिरडीह, अगस्त 15 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के खोजाटोल गांव में गुरुवार को कांग्रेसी नेता अनिल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी सदस्यों ने 'वोट चोर गद्दी छोड़ो का नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान अनिल चौधरी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था होती है। जिसका दायित्व निष्पक्ष और स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से चुनाव कराना होता है। कहा कि जब चुनाव आयोग पारदर्शी ढंग से कार्य करने में विफल हो जाता है, तब लोकतंत्र की नींव हिल जाती है। जनविश्वास भी डगमगा जाता है। मौके पर गुड्डू चौधरी, राहुल चौधरी, परशुराम चौधरी, बिगन महथा, बरजु महथा, जिरिया देवी, धनवा देवी, दर्पण देवी, छविया देवी, झलकी देवी, सुमित्रा देवी, प्रीति देवी, पुरनी देवी, काजल देवी, भवानी देवी, रानी देवी, रेणु देवी आदि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.