रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- सितारगंज, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शनिवार देर शाम सितारगंज पहुंचकर कांग्रेसजनों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने और वर्ष 2027 में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। सितारगंज पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष आर्य का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास सहित कांग्रेस सरकार के समय कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि किसान, मजदूर, छात्र और युवा समेत समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई से त्रस्त जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.