आगरा, फरवरी 6 -- जिला कांग्रेस कमेटी के गांधी मूर्ति स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को संगठन के नए सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यालय पर संगठन से जुडे नए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी त्रस्त है। महंगाई पर अंकुश नहीं है, किसान मजदूरों को कोई राहत नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं है। उन्होंने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद हाशिम, राजू, आसिफ शामिल हैं। इस मौके पर डा. अली हसन सोहराब, सनी, विमल कुमार सिंह, राजा सलमानी समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...