चंदौली, जनवरी 24 -- चंदौली, हिटी। भारत रत्न एवं जननायक के नाम से मशहूर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को जिलेभर में मनाई गई। चंदौली नगर सहित पीडीडीयू नगर में कांग्रेसजनों ने उन्हें याद कर नमन किया। चंदौली नगर स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों-बंचितों, गरीब सवर्णों, महिलाओं के उत्थान के लिए 26 प्रतिशत आरक्षण 1978 में कर्पूरी फार्मूले के तहत दिया जो बहुत ही कारगर साबित हुआ। मौके पर मधुराय, दीनदयाल विश्वकर्मा, सतेन्द्र उपाध्या, विवेक सिंह, राकेश सिंह, कन्हैया प्रसाद आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। वहीं पीडीडीयू नगर में मुगलसराय शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.