मेरठ, जनवरी 25 -- कांग्रेस ने संगठन सृजन की तैयारियां शुरू कर दी। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश राज्य समेत छह राज्यों के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिये। इनमें यूपी, बिहार, गोवा, नागालैंड, मणिपुर एवं मेघालय शामिल है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि डीसीसी अध्यक्ष चयन के लिए यूपी में 75 ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिये गए। इन्हीं से प्रदेश में प्रत्येक जिले की एक-एक ऑब्जर्वर को संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। सूबे में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त किये गए ऑब्जर्वरों के बाद पार्टी के शहर और जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संगठन में खलबली मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.