नई दिल्ली, फरवरी 16 -- सुहेल हामिद नई दिल्ली। कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल और महाराष्ट्र तथा ओडिशा में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ बदलाव का सिलसिला बरकरार रहेगा। पार्टी अभी कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और कई राज्यों के प्रभारी बदल सकती है। इनमें बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्य शामिल हैं। पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि जल्द ये सभी नियुक्तियां कर दी जाएंगी। बिहार: युवा चेहरे की तलाश बिहार में युवा नेता कृष्णा अलारू को प्रभारी नियुक्त करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष में बदलाव हो सकता है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी किसी युवा चेहरे को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। ताकि, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के बीच बेहतर तालमेल रहे। बिहार में कांग्रेस और राजद गठबंधन में हैं और कुछ माह बाद चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.