हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने नगर कांग्रेस लालकुआं के नगर महामंत्री एवं एक पार्टी कार्यकर्ता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि नगर अध्यक्ष कांग्रेस लालकुआं की संस्तुति पर नगर कांग्रेस महामंत्री माजिद अली और कार्यकर्ता फिरोज खान को निष्कासित किया है। बताया कि माजिद ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। वहीं फिरोज खान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। छिमवाल ने बताया कि संगठन हित में ये फैसला लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.