धनबाद, फरवरी 12 -- कतरास, प्रतिनिधि। आठ लेन सड़क पर स्थित कांको मोड़ पर बुधवार को बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई ग‌ई। चौक पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित झामुमो नेताओं व समाजसेवियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने बाबा तिलका मांझी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि वह भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। जबरा पहाड़िया उर्फ तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकूमत को नाको चने चबाने पर विवश कर दिया था। बाबा तिलका मांझी के बताए गए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के पूर्व बाबा तिलका की प्रतिमा के समीप ध्वजारोहण किया गया। मौके पर सोनोत संथाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन, मुखिया प्रतिनिधि मंशाराम मुर्मू, प्रफुल्ल मंडल,...