रांची, दिसम्बर 2 -- कांके, प्रतिनिधि। हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को सीआईपी (केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान) परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। परिसर से ठेला, खोमचा और चाय की दुकान हटाने के कारण वहां काम करने वाले लोग पूरी तरह बेरोजगार हो गए। परिसर से अतिक्रमण हटने के बाद वहां आने-वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ दुकानदारों को हटा दिया गया, परंतु अस्पताल के सामने का ऑटो स्टैंड अभी भी परेशानी का कारण बना है। अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए विकास चंद्रा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने रांची डीसी को परिसर का सीमांकन कराने और अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था, जिसके आधार पर नियुक्त मजिस्ट्रेट सीओ अमित भगत ने यह कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.