रांची, फरवरी 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित रिद्धिमान अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैल गई, जिससे फ्लैट में रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे अन्य फ्लैटों तक आग फैलने से रोका जा सका। पुलिस और अग्निशमन वि...