रांची, दिसम्बर 27 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके थाने की गश्ती टीम ने शुक्रवार को दो अलग-अलग स्कूटी पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 45 बोतल कफ सिरप और 9800 रुपये तथा दो मोबाइल जब्त किया है। पकड़े गए दोनों युवक विनोद गोप निवासी होचर कदम टोला कांके और नयन सेन निवासी चौका चौली बांस, सरायकेला-खरसावां के निवासी हैं। घटना शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे की है। कांके थाना प्रभारी के नेतृत्व में बोड़ेया पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो स्कूटी सवार पुलिस को देखकर चिरौंदी की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। जब्त किए गए रुपये और कफ-सिरप पुलिस की तलाशी में विनोद गोप के पास से स्कूटी, 24 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, एक मोबाइल और 3700 रुपये नकद मिले। वहीं, नयन सेन के पास से स्कूटी, 21 बो...