रांची, मार्च 18 -- कांके, प्रतिनिधि। सरहुल पर्व को लेकर कांके सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता में सरना मैदान में बैठक हुई। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो और महासचिव विनोद सांगा ने बताया कि 30 मार्च को सरना मैदान कांके में देर रात सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार पवन, नितेश कच्छप, मोजिबुल खान, चिंता देवी, अनिता बाड़ा, राजू, पंकज और राज मौर्य नागपुरी गीत संगीत की प्रस्तुति देंगे। एक अप्रैल को अपने-अपने मौजा के पाहनों द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा पारंपरिक परिधान और मांदर के साथ कांके सरना मैदान पहुंचेगी। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। बैठक में संरक्षक पेपला उरांव, कोषाध्यक्ष देवा उरांव, कैलाश उरांव, भूगोल उरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.