रांची, दिसम्बर 18 -- कांके, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा गुरुवार को वेंचर स्किल इंडिया (डीडीयू-केके) मेगा स्किल सेंटर, कांके में व्यावसायिक शिक्षण से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 'जॉब फेयर' का आयोजन किया गया। 18 दिसंबर को संपन्न हुए इस रोजगार मेले में कुल 450 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में 'लेंड अ हैंड इंडिया' संस्था का विशेष सहयोग रहा। इस जॉब फेयर में हेल्थकेयर, आईटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, ऑटोमोटिव और अपारेल सेक्टर की 25 नामी कंपनियां शामिल हुईं। इन कंपनियों ने रांची, पटना, भुवनेश्वर सहित देश के विभिन्न शहरों में युवाओं के लिए रोजगार के मौके उपलब्ध कराए। वर्तमान में झारखंड राज्य के 803 विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक व्यावसायिक शिक्षण संचा...