रांची, सितम्बर 15 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की मिल्लत कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय हसन रजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार को दिन के बजे की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशापान का आदी था, उसके पिता सउदी अरब में मजदूरी करते हैं। सोमवार को उसने घर में पैसे की मांग की थी, पैसा नहीं मिलने से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...