रांची, दिसम्बर 14 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ठंडा रहा। 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर रविवार को 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 3.3 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई, ठंडी हवा चलने के कारण मौसम ठंड रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान ठंड रहा। शीतलहरी से रात में ठंड रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...