रांची, मई 16 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके उत्तरी पंचायत में कांके प्रखंड के सभी मुखिया की झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कांके प्रखंड मुखिया संघ को भंग कर नया कांके प्रखंड मुखिया संघ बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चंदवे पंचायत के मुखिया गुरुचरण मुंडा को अध्यक्ष, पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को उपाध्यक्ष, हुंदूर पंचायत की मुखिया रजनी देवी को सचिव, चुटू पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी को उपसचिव, ईचापिड़ी पंचायत के मुखिया लाखो उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही मुखिया की कांके सीओ और बीडीओ के साथ बैठक सुनिश्चित की जाएगी। नवनिर्वाचित कांके प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है इसे दूर करना हम ...