रांची, दिसम्बर 4 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ठंडा बना रहा। चार दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में हवा की शुष्कता बनी रही। इस दौरान हवा की गति 1.7 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...