रांची, जनवरी 3 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना की पुलिस ने लॉ यूनिवर्सिटी ओवरब्रिज के पास चार मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन जब्त कर ली। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। घटना शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे की है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिठोरिया के करकट्टा की ओर से मवेशियों से लदी वैन कांके की ओर आ रही हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर पिकअप वैन जब्त कर ली। वहीं वैन से बरामद चारों मवेशियों को कांके स्थित गोशाला भेज दिया। वहीं फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...