रांची, फरवरी 16 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू मार्ग पर राड़हा पुल के पास कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। मृतक 20 वर्षीय संजीत उरांव कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव का निवासी था। घटना सोमवार की शाम लगभग सात बजे की है। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे संजीत उरांव और उसका दोस्त बीच सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को रिम्स भेजा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर ली। इस संबंध में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया है उसकी पहचान की जा रही है उसे जल्द पकड़कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...