रांची, दिसम्बर 7 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम काफी ठंडा रहा। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई, जो बढ़ी हुई ठंड का कारण है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...