रांची, नवम्बर 13 -- कांके, प्रतिनिधि। एसएसपी रांची के निर्देश पर गुरुवार की शाम से देर रात तक कांके और पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित विभिन्न चौक-चौराहों और अन्य स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, सवारों के बैग आदि की जांच की गई। दिल्ली में हुई आतंकी घटना के बाद रांची में भी पुलिस काफी मुस्तैद है। जांच में इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर कफील अहमद, राजकुमार तिग्गा, रविशंकर सहित अन्य पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.