रांची, फरवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के जलाशयों के संरक्षण को लेकर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। कांके डैम के जलग्रह क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच को लेकर शुक्रवार को स्थल निरीक्षण हुआ। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने कांके रोड में सीएमपीडीआई मुख्य गेट के सामने के इलाके में कैचमेंट एरिया का स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में वास्तविक स्थिति का आकलन भी हुआ। जांच टीम ने पाया कि जलग्रह क्षेत्र में नौ मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। सभी मकान जमीन पर कब्जा कर तैयार हुआ है। टीम ने सभी नौ मकानों को चिन्हित किया। इसके बाद उक्त आवास में रहने वाले लोगों को नोटिस जारी किया गया और अपना पक्ष रखने को कहा गया। सभी नौ मकान में रहने वालों से वैधानिक दस्तावेज को नगर निगम में प्रस्तुत करने को कहा है। अपर प्रशासक संजय कुम...