रांची, जनवरी 31 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव चिरवा में ऐतिहासिक टुसू मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि वे इस मेले के विकास के लिए विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने मेले की आस्था को देखते हुए वहां तुरंत बिजली पहुंचाने का वादा किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाकिम अंसारी, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज और प्रखंड महिला सचिव मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष नरेश महतो, सचिव आजम भोगता, कोषाध्यक्ष चंद्रदीप महतो, संरक्षक किशुन महतो, हीरालाल महतो और धर्मनाथ महतो का अहम योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...