रांची, दिसम्बर 16 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम काफी ठंडा रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 1.8 किमी प्रतिघंटे रिकॉर्ड की गई जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है और शीतलहर के कारण ठंड बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...