रांची, दिसम्बर 28 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ठंडा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति 1.6 किमी प्रतिघंटे रिकॉर्ड की गई, जिससे ठंडी हवा चलने के कारण मौसम ठंड रहा। बीएयू के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार न्यूनतम तापमान के कारण ठंड और बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...