रामगढ़, फरवरी 11 -- रामगढ़, अशोक मेहता। जिला अंतर्गत नगर परिषद ग्राम कांकेबार वार्ड नं-31में पिछले दो महीने से जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचा रखा है। बीती रात भी हाथी गांव पहुंच कर उत्पात मचाई। स्थिति यह है कि ग्रामीण रात-भर जागकर अपने जान-माल की रक्षा करने को मजबूर हैं। बुढा खुखरा के मुण्डा टोली के लोग रात-भर निकट स्थित नव प्राथमिक स्कूल में शरण ले रहे है। लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब विभाग को चेतावनी देते हुए उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन की बात कही है। ग्रामीणों के अनुसार, चेडरी पहाड़ी क्षेत्र में हाथियों का दल 20 दिसंबर 2025 से लगातार आश्रय बनाए हुए है। शाम ढ़लते ही हाथी दल रोज गांव तक पहुंच रहे है। हाथियों ने खलिहानों और बारियों में लगी आलू, गेहूं, केला, लौकी, बैगन और सरसों जैसी फ...