पलामू, नवम्बर 27 -- पाटन, प्रतिनिधि। पाटन के कांकेकला गांव में गुरुवार को दोपहर में आग लगने खलिहान में रखी करीब तीन सौ धान का बोझा एवं डेढ़ हजार बोझा पुआल जलकर राख हो गया । 11 हजार विद्युत तार बांस की चपेट में आने से आग लग गई । थाना प्रभारी शशिशेखर पाण्डेय ने बताया है की आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना का लिखित आवेदन प्राप्त नही हुआ है। कांकेकला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय ने बताया की आग लगने से महेंद्र पाण्डेय , हरिमोहन पाण्डेय एवं सिकन्दर पाण्डेय के धान जल गए है । आग लगने से करीब एक लाख रुपया से अधिक का नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर ड्राइवर खेत से कटा हुआ धान ओवरलोड ढो रहा था। रास्ते मे 11 हजार वोल्ट विद्युत तार से सटने के कारण चिंगारी आग में तब्दील हो गया। ग्रामीणों न...