रांची, फरवरी 24 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकी गांव में सोमवार को 19 वर्षीय युवती कुंवारी कन्हाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सनिका मुंडा की पुत्री बताई गई है। जानकारी के अनुसार युवती ने घर के बाहर करंज के पेड़ पर ओढ़नी के सहारे फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...