मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददात। कहीं 85 तो कहीं 97 फीसदी तक इंटर की कॉपीयों की जांच पूरी कर ली गई है। आठ मार्च तक कॉपियों की जांच खत्म कर लेनी है। जिले में साइंस के कुछ विषयों की कॉपी जांच अभी 20-25 फीसदी तक बाकी है। जिले में इंटर की लगभग तीन लाख कॉपियां जांच के लिए भेजी गईं। इनमें राधा देवी मूल्यांकन केन्द्र पर 97 फीसदी कॉपियों की जांच के साथ ही अंक भी अपलोड हो गये हैं। इस केन्द्र पर आर्टस के अलग अलग विषय की कॉपियां भेजी गई थीं। आरडीएस कॉलेज केन्द्र पर 88 फीसदी कॉपियों का अंक अपलोड हो गया है। यहां भौतिकी कॉपियां अबतक 84 फीसदी जांची गई हैं। डीएन हाईस्कूल केन्द्र पर कम्प्यूटर साइंस की 79 फीसदी कॉपियां जांची गई हैं, वहीं बाकी विषयों की 94 से 100 फीसदी तक जांच हुई है। जिला स्कूल केन्द्र पर 91 फीसदी कॉपियां जांचने के साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.