लखनऊ, सितम्बर 30 -- दोपहर बाद हुई बारिश ने गर्मी और उमस से जूझ रहे शहर के लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अरब सागर से लेकर दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ बना हुआ है। इसका यूपी के ऊपर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से मेल हो रहा है। यह परिस्थिति पूरे प्रदेश में वर्षा करा रही है। मंगलवार को कई इलाकों में छिटपुट तो सरोजनीनगर, चौक आदि इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम केन्द्र पर 13.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसके पूर्व दिन में बादल छाए थे लेकिन गर्मी रही। नतीजतन अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचा जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.7 दर्ज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.