मधुबनी, सितम्बर 2 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्यस्थता की ओर से 90 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए झंझारपुर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ता संघ में एक बैठक की। यह विशेष अभियान देश की अदालतों पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी न्यायालयों, न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को वादों के त्वरित निपटारे के लिए मध्यस्थता का सहारा लेने को कहा है। सोमवार को व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संघ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें एडीजे प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष बालेंद्र शुक्ला ने अधिवक्ताओं को कहा कि कहीं से अगर किसी को न्याय नहीं मिलता तो लोगों का अंतिम भरोसा न्यायालय पर ही होता है। कोर्ट में दीवानी हो या अपराधिक मामला हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.