फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। संकिसा रोड पर बहादुर नगला अंडर पास के किनारे झाड़ियों में मंगलवार की सुबह हत्या कर फेंका गया युवक का शव आस पास के लोगों को हैरान कर रहा है। कहीं कातिल इलाके की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ तो नही थे और उनका इरादा रेलवे पटरी पर शव फेंकने का तो नहीं था । फिलहाल शव की पहचान होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। पुलिस की टीमें कैमरे खंगाल रही हैं। आस पास के लोगों को सूचना भी दी गयी है जिससे शव की पहचान हो सके। सुबह छह बजे नगला चंपत गांव निवासी सुमित जब घर से खेतों की ओर शौच के लिए गए तो गांव जाने वाले मार्ग पर पचास मीटर दूर झाड़ियों में एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा था जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक काला और गुलाबी चेक स्वेटर जिसके ऊपर कालेज पर सफेद धारीदार गर्म स्वेटर पहने था। सफेद ...