नई दिल्ली, जनवरी 27 -- रिश्तों में जब बार-बार वही समस्याएँ सामने आने लगती हैं, तो अक्सर हम यह समझ ही नहीं पाते कि गड़बड़ी कहाँ हो रही है। बात छोटी होती है लेकिन असर गहरा पड़ता है। ऐसी स्थिति में हम में ज्यादातर लोग सामने वाले को ब्लेम करने लगते हैं लेकिन क्या वाकई हर बार गलती सिर्फ आपके पार्टनर की होती है? क्या ऐसा पॉसिबल नहीं कि कई बार रिश्ते में आप ही टॉक्सिक हो रहे हैं और सारी परेशानियां कहीं ना कहीं आपकी वजह से ही हो रहा है। जरूरी नहीं कि आप ऐसा जानबूझकर कर रहे हों, लेकिन कई बार आपका बिहेवियर, बोलने का तरीका और रिएक्शन रिश्तों को अंदर ही अंदर खराब कर रहे होते हैं। रिलेशनशिप कोच वंदना ने ऐसे ही 4 संकेतों के बारे में बताया है, जो बताते हैं कि कहीं ना कहीं दिक्कत आपके बर्ताव में है। साथ में उन्होंने सुधार करने का तरीका भी बताया है।आप समस...