मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने विभिन्न इलाकों में बिजली चोरी के लिए जांच अभियान चलाया। इस दौरान कहीं मीटर बाइपास कर तो कहीं लाइन काटने के बाद भी कनेक्शन जारी रखने का मामला पकड़ में आया। इस मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। न्यू कॉलोनी में मेन सर्विस वायर में टेपिंग और मीटर को बाइपास कर बिजली चोरी में सर्विस वायर को जब्त कर थाने को सौंपा गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि माड़ीपुर के वार्ड-8 बक्सी कॉलोनी, पंजाबी गली में स्थापित ऊर्जा मीटर उपभोक्ता शारदा देवी पति स्व. वकील राम के नाम से है। वर्तमान में उस ऊर्जा मीटर का उपयोग उनके पुत्र चिंटू कुमार के द्वारा किया जा रहा है। उनके यहां मार्च 2022 में बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा जा चुका था। परंतु उपभोक्ता चोरी ...