बेगुसराय, जनवरी 1 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नये साल की शुरुआत गुरुवार को लोगों ने अपने-अपने अंदाज में की। ज्यादातर मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कहीं भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है तो जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर उत्सवी माहौल में लोग नववर्ष का जश्न मनाते दिखे। नववर्ष के आगमन के साथ ही पूरा शहर उत्साह, उमंग और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया और दिन भर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जश्न का माहौल बना रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना, मेलों में रौनक, पार्कों और पिकनिक स्थलों पर परिवारों की चहल-पहल के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों पर भी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान होता रहा। नए साल की बधाई देने के लिए लोग दिन भर एक-दूसरे को व्हाट्सएप, फेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.